Friday, 23 September 2016
Wednesday, 20 July 2016
The Desire : The Fire
The desire is within us.The fire is within us.
We live the life what we desire,within us.
Actually the thing which drives our living is only desires,within us.
.
The desire to do something.The desire to be happy.
The desire to be good.The desire to dreaming.
The desire is everything for the living life,within us.
The ruling power of our living is only desires,within us.
Desire is seamless and free from every boundaries.
Nothing can limit our desires,within us.
What we do,What we love,What we create,
What we imagine,
It is all about the desires,within us.
Actually the life we live is the outcome of desires.
Desires could be the blessing or condemnation.
Desire may be the most beautiful thing or worst thing ever,within us.
Will-Power is the only strength to control the desires,within us.
Friday, 15 July 2016
Barish
बादलो ने की है आज थोड़ी सी शरारत_हवाओ से कर ली है थोड़ी सी मुहब्बत।
अब हवाओ का रूख कुछ बदला-बदला सा है_अंदाज ए इश्क कुछ जुदा-जुदा सा है।
प्यार को परवान देने के लिए घटाए घनघोर भी अब छाने लगी है_चंचल इन हवाओ को अब बहलाने लगी है।
रिमझिम- रिमझिम बारिश की बूँदो से अब समा बंध गया है प्यारा- प्यारा और झूम के नाच उठा है दिल सबका जैसे कोई गीत सुना हो न्यारा - न्यारा।
मिट्टी की सौंधी खुशबु भी अपना जादू चला रही है_प्यार के रंग मे सबको डूबा रही है।
हर ओर हरियाली छा गयी है और सबके होठो पे मुस्कान भी आ गयी है।
बारिश की ये झिलमिल- झिलमिल बूंदे -प्यार धरती पे बरसा रही है_मुहब्बत दिलो मे जगा रही है और नफरत को मिटा रही है।
Tuesday, 12 July 2016
Pal do Pal ki Zindagi
इस पल की जिंदगी दे दो मुझे मेरे रब्बा _बस इस पल की खुशी दे दो मुझे मेरे रब्बा ।
आज मै जिंदा हूँ इस पल मे_कल शायद नहीं रहूँगी।
धड़कन आज साथ है मेरे _कल शायद नहीं रहेगी।
इसलिए तू इतनी सी इनायत कर मुझपे_बस इस पल की जिंदगी अदा कर मुझे।
बस इस पल मे देखना है मुझे अपना घर आंगन फिर से।
बस इस पल मे याद करना है अपना बचपन फिर से।
बस इस पल मे देना है हौसला अपनो को जिंदगी से लड़ने का।
इस पल की जिंदगी दे दो मुझे मेरे रब्बा _बस इस पल की
खुशी दे दो मुझे मेरे रब्बा ।
जिंदगी की लहरो मे जाने मै कब इतनी डूब गयी।
भागते-भागते दौड़ मे जाने कब अपनो को पीछे छोड़ गयी।
एहसास ही नहीं हुआ कि जाने कब इतनी आगे निकल गयी।
अब आँखे खुली तो सामने सच्चाई है_बस इस पल के लिए थमी सी मेरी जिंदगानी है।
इस पल मे दुआ करना है मुझे आपसे अपने अपनो की खुशहाली का _कि जाना है अब दूर मुझे सबसे _आया वक़्त विदाई का।
इस पल की जिंदगी दे दो मुझे मेरे रब्बा _बस इस पल की खुशी दे दो मुझे मेरे रब्बा ।
Wednesday, 6 July 2016
Pyar To Bus Pyar Hota Hai
प्यार तो बस प्यार होता है_ना कोई इन्कार ना इजहार होता है।
आंखो की खुशी और होठो की हंसी से इसका ऐतबार होता है।
प्यार तो बस प्यार होता है।
दिल के हर तार से जो गीत बना दे वो प्यार होता है।
फूलो की खुशबु की तरह जो दिल को महका दे वो प्यार होता है।
बारिश की बूंदो मे जो नाचे गाए वो प्यार होता है।
सूरज के किरनो के जैसे जो हर ओर रौशनी फैलाए वो प्यार होता है।
प्यार तो बस प्यार होता है।
चंद्रमा की तरह जो मन मे शीतलता लाए वो प्यार होता है।
अंधेरो मे जो उम्मीदो की किरन जैसे जगमगाए वो प्यार होता है।
जो जागते हुए आंखो को सपने दिखाए वो प्यार होता है।
एहसास के रिश्तों से बने दिलो के बंधन का ही नाम तो प्यार होता है।
प्यार तो बस प्यार होता है।
प्यार वो है जो हर बंधन से आजाद होता है।
नफरत को जो मिटा दे वो सिर्फ प्यार होता है।
किसी की हंसी मे जो अपनी खुशियां पा ले वो एहसास प्यार होता है।
भगवान का वरदान ये प्यार होता है।
जिंदगी जीने की पहचान होता है।
प्यार तो बस प्यार होता है।
Sunday, 19 June 2016
The Superhero of every Child :Papa
नन्ही नन्ही उँगलीयो को थाम के जो चलना सिखाए _वो है पापा।
तकदीर से जो हर हाल मे लड़ना सिखाए_वो है पापा।
बच्चो की खुशियों के लिए जो झूठ कह जाए _वो है पापा।
खुद की तकलीफो को भूल के जो बच्चो के बारे मे सोचे _वो है पापा।
बिन मांगे जो हर ख्वाहिश को पूरी कर दे _वो है पापा।
हर पल जो खुद से पहले बच्चो के बारे मे सोचे _वो है पापा।
जिसके साथ होने से परिवार खुद को महफूज पाए _वो है पापा।
जो परिवार को एक बंधन मे बांध के रखे_वो है पापा।
जो अपने बच्चो से बहुत प्यार करे और सामने से उनको बता ना पाए _वो है पापा।
जो बच्चो की तरक्की पे अपनी शान दिखाए_वो है पापा।
बच्चो के साथ बच्चा बन जाए और कभी कभी डांट भी लगाए_वो है पापा।
गलत राह से हमको हर पल बचाए _वो है पापा।
हमारे सपनो को जो असली पहचान दिलाए_वो है पापा।
जो हमे खुद पे यकीन करना सिखाए _वो है पापा।
____________________________________________
माँ-पापा के सम्मान करने से बड़ा दुनियां मे कोई मान नहीं,
इनके होठो पे मुस्कान बनाए रखने से बड़ा दुनियां मे कोई काम नहीं।
Lots of love Papa
Sunday, 5 June 2016
Save Girl Child
बेटी हूँ मैं कोई बोझ नहीं _सम्मान हूँ मैं कोई रोष नहीं,
है मेरी भी धड़कन अपनी _रब ने दिए है मुझे भी अधिकार सभी।
ना देखो मुझको ऐसे तुम_ इंसान हूँ मैं इंसा जैसी,
क्यों बांधे है बन्धन इतने _कोई बंदी नहीं, मैं हूँ बेटी।
जाने क्यों मुझसे सब रूठे है _जाने क्यों मेरे जन्म से यूँ रूठे है,
नहीं समझ पा रही हूँ मैं इस मुश्किल को_ कि क्यों मेरी साँसों में यूँ बन्दिशें है।
क्यों दुनिया में आना मेरा अधिकार नही,
क्यों ज़िन्दगी को गले लगाना मेरा अधिकार नहीं।
आखिर है क्या खता मेरी_कोई तो सुलझा दे ये मुश्किल मेरी।
बेटे की चाह गलत नहीं पर बेटी को जन्म से पहले ही मारना भी तो सही नहीं,
माना बेटे कुल दीपक है पर बेटी भी कुल गौरव से कम तो नहीं।
ख़त्म करो इस बुराई को _इंसानियत को ना ख़त्म करो ,
समाज की कुप्रथाओ के कारण _ बेटी का ना_अंत करो।
बेटी हूँ मैं कोई बोझ नहीं _सम्मान हूँ मैं कोई रोष नहीं।
है मेरी भी धड़कन अपनी _रब ने दिए है मुझे भी अधिकार सभी।
Save Girl Child
Subscribe to:
Posts (Atom)






