Wednesday, 27 February 2019
INDIA: THE PRIDE NATION
Saturday, 16 September 2017
Zindagi
क्यो तकलीफ होती है दिल मे जब कोई अपना साथ नही देता है?
क्यो तकलीफ होती है दिल मे जब कोई भीड़ मे तनहा छोड़ देता है?
क्यो तन्हाई दिल को बेचैन कर जाती है?
क्यो किसी अपने की जुदाई दिल को रुला जाती है?
क्यो कोई किसी से इतना प्यार करता है कि प्यार कमजोरी बन जाती है?
क्यो कोई किसी की याद मे गुमनाम सा हो जाता है?
आखिर क्या मतलब है अपनेपन का,प्यार का,
विश्वास का?
आख़िर हमारी जिंदगी हमे क्या सिखाती है?
क्या सच मे जिंदगी के सारे रास्ते बंद होते है जब जिंदगी तन्हाई लाती है?
क्या किसी पे निर्भर होके अपनी जिंदगी के फैसले करना ही हमारे जीवन का लक्ष्य है?
आखिर क्या कहती है जिंदगी हमसे जब मुश्किल लाती है?
क्यो हर इंसान अपनी जिंदगी मे मंजिल को पा नही पाता?
आखिर क्यो कोई जीत के भी खुशियो का जश्न मना नहीं पाता?
सुना है मैने कि जिदंगी तो हर पल साथ निभाती है,
फिर क्यो हम अपने हिम्मत को हार जाते है जिसपे चलना जिदंगी हमे हमेशा सिखाती है?
Monday, 11 September 2017
Manjile
मंजिलो का पता उनसे क्या पूछना जो खुद मुसाफिर हो रास्तो के।
रास्तो का पता उनसे क्या पूछना जो अंजान है अपने अंजाम से।
हर रास्ता हर वक़्त इक नयी मंज़िल इख़्तियार करता है।
हर मंजिल हर वक़्त इक नये रास्ते पे एतबार करता है।
ज़रूरी नहीं जिस रास्ते से मंज़िल की शुरुआत हो वो ही अंत तक साथ दे।
ज़रूरी नहीं वो मंजिल अपनी हो जिस पे रास्ते साथ दे।
हर मोड़ पे नयी चुनौतियों से नये रास्तों का आगाज होता है।
हर कदम पर ही इक नयी मंजिल से सरोकार होता है।
चलते रहना बिना रुके_जिदंगी का बस यही काम है।
मंजिले अपना रास्ता खुद बनाएंगी_ऐसा ही विधान है।
Friday, 8 September 2017
Zindagi ka khel hai_Khel hai ye Zindagi
मुश्किलो में जूझना _लड़ के फिर उभरना
ज़िन्दगी का खेल है _खेल है ये ज़िन्दगी |
रास्तो की मुश्किले _मंजीलो का रास्ता
मुशकिले हजार है_हौसलो से प्यार है |
फूलो की शाखो पर_कांटो का जहांन है
ज़िन्दगी का खेल है_खेल है ये ज़िन्दगी |
प्यार में है दोस्ती _दोस्ती में प्यार है
नफरतो में प्यार है_प्यार में तकरार है |
ज़िन्दगी का खेल है_खेल है ये ज़िन्दगी |
रौशनी ये तेज है _हिम्मतो की आग है
दिल में ज्जबात है _प्यार से ही प्यार है |
ज़िन्दगी का खेल है_खेल है ये ज़िन्दगी |
Thursday, 7 September 2017
Zindagi
ज़िन्दगी तेरा नाम एक कहानी तो नहीं
ज़िन्दगी तेरे लिए मैं दीवानी तो नहीं |
क्यों तुझसे इतना प्यार है मुझको_जानती तो नहीं
क्यों तेरा ऐतबार है मुझको _पता तो नहीं |
तेरा साथ कब तक होगा_इसका भी अनुमान नहीं
राहो में फूल होंगे या कांटे _इसका भी कोई भान नहीं|
एक अंसुलझी सी पहेली है तू ज़िन्दगी
हर पल एक नयी सहेली है तू ज़िन्दगी |
अंधेरो में उम्मीद की किरन है तू ज़िन्दगी
हर हार के बाद जीत की उम्मीद है तू ज़िन्दगी |


