Sunday, 15 September 2019

Traffic Rules :Save Life:Precious Gift of God

#trafficrules#Savelife#preciousgiftofGod

ज़िन्दगी कितनी सस्ती है  _सड़को पे तो य़ातायात नियम  तोड़ने  के भाव  बिकती  है |

किसी  को जान  की परवाह नही _सब यहाँ  खतरो के खिलाड़ी है ,
Divider से  कुद  कर-  दिखाते अपनी  समझदारी  है |

Red Light पे  रुकना  नही _इतनी  जल्दी  होती  है ,
Wrong Side से  वाहन  मोडने मे  इनको- कोई दिक्कत नही  होती है|

जाना  कहा  है  पता  नही -मोड पे आ कर सोचते  है  ,
फिर  अचानक  से  किसी भी  राह  पे  वाहन  को मोड  जाते
है |

खुद  की  Safety का  खयाल  नही  इनको  और _
दूसरो  की ज़िन्दगी का भी Risk लेते  है  ,
ज़िन्दगी  की कीमत  ये  समझदार लोग -जाने  क्यो  नही  समझते है| 

ज़िन्दगी कितनी सस्ती है  _सड़को पे तो य़ातायात नियम  तोड़ने  के भाव  बिकती  है |

दिल  की आवाज कभी सुनी  नही  पर  _
वाहान  चलाते समय  Head Phone पर -गाना  सुनना पसंद  करते  है ,
ज़िन्दगी का  मोल  नही  इनको  और  _
ये समझदार  लोग अकसर समझदारी  की  बाते  करते  है |

जल्दी  इतनी  होती  है  की -इंतजार दो  पल  नही कर  सकते है ,
घर  वाले  खुश  होंगे -इनको  सही  सलामत देख  कर_
ये  बात  ये समझदार  नही  समझते है |

ज़िन्दगी इतनी  सस्ती नही _ज़ितना  लोग  समझते है ,
इस  अनमोल  धरोहर को -जाने  क्यो इतने Risk मे  रखते है |

ज़िन्दगी की कीमत  समझना _है बहुत ही  ज़रूरी,
अगर  इसने  साथ  नही  दिया _तो रह जायेगी हर ख्वाइश  अधुरी |

Saturday, 15 June 2019

Happy Father's Day

Zindagi me jo kuch bhi paya,Tere dua hai Papa.
Tune hi mujhko sashakt banaya hai Papa..

Duniya ki is bheed me mujhko,khud ki pehchan dilaye hai  Papa..
lad saku her muskil me , aise himmat dilaye hai Papa.

Kya kya likhu aapke baare me, shabd nhi hai Papa..
Bus inta likhungi ki zindagi me mjhe her kuch diya hai mere Papa.

Tyag- Samarpn ki bhawana-aapse hi shikha Papa..
Athak paryas aur kermo me vishwas aapne hi sikhaya hai Papa..

Gusse me apne baccho ko ..aapne hi daat layai hai Papa.
Aapki daant the humare acche ki liye ..ab samjh aaya mujhko Papa..

Wednesday, 27 February 2019

INDIA: THE PRIDE NATION


प्यार से भरा ये वतन मेरा_प्यार ही चाहता है,
हर ओर खुशहाली हो _यही दुआये मांगता है। 

कोई हमे प्यार दे तो_प्यार ही लौटाएंगे 
मगर बारूद के बदले _दुश्मन का सीना छलनी कर जाएंगे। 

देश है मेरा मर्यादा की मिट्टी_ पर कृष्णा की भी बात सुनो ,
नहीं सहेंगे अन्याय किसी का_दुश्मन अपनी मर्यादा में रहो

कोई परम्परा नही रोकेगी जब_अन्याय के खिलाफ शस्त्र उठाएंगे ,
मिट्टी भी शोले बरसाएगी_जब दुश्मन का सीना चीर जायेंगे। 


:जय हिन्द:

Saturday, 16 September 2017

Zindagi


क्यो तकलीफ होती है दिल मे जब कोई अपना साथ नही देता है?
क्यो तकलीफ होती है दिल मे जब कोई भीड़ मे तनहा छोड़ देता है?

क्यो तन्हाई दिल को बेचैन कर जाती है?
क्यो किसी अपने की जुदाई दिल को रुला जाती है?

क्यो कोई किसी से इतना प्यार करता है कि प्यार कमजोरी बन जाती है?
क्यो कोई किसी की याद मे गुमनाम सा हो जाता है?

आखिर क्या मतलब है अपनेपन का,प्यार का,
विश्वास का?
आख़िर हमारी जिंदगी हमे क्या सिखाती है?

क्या सच मे जिंदगी के सारे रास्ते बंद होते है जब जिंदगी तन्हाई लाती है?
क्या किसी पे निर्भर होके अपनी जिंदगी के फैसले करना ही हमारे जीवन का लक्ष्य है?

आखिर क्या कहती है जिंदगी हमसे जब मुश्किल लाती है?

क्यो हर इंसान अपनी जिंदगी मे मंजिल को पा नही पाता?
आखिर क्यो कोई जीत के भी खुशियो का जश्न मना नहीं पाता?

सुना है मैने कि जिदंगी तो हर पल साथ निभाती है,
फिर क्यो हम अपने हिम्मत को हार जाते है जिसपे चलना जिदंगी हमे हमेशा सिखाती है?

Monday, 11 September 2017

Manjile

मंजिलो का पता उनसे क्या पूछना जो खुद मुसाफिर हो रास्तो के।
रास्तो का पता उनसे क्या पूछना जो अंजान है अपने अंजाम से।

हर रास्ता हर वक़्त इक नयी मंज़िल इख़्तियार करता है।
हर मंजिल हर वक़्त इक नये रास्ते पे एतबार करता है।

ज़रूरी नहीं  जिस रास्ते से मंज़िल की शुरुआत हो वो ही अंत तक साथ दे।
ज़रूरी नहीं वो मंजिल अपनी हो जिस पे रास्ते साथ दे।

हर मोड़ पे नयी चुनौतियों से नये रास्तों का आगाज होता है।
हर कदम पर ही इक नयी मंजिल से सरोकार होता है।

चलते रहना बिना रुके_जिदंगी का बस यही काम है।
मंजिले अपना रास्ता खुद बनाएंगी_ऐसा ही विधान है।

Friday, 8 September 2017

Zindagi ka khel hai_Khel hai ye Zindagi

मुश्किलो में जूझना _लड़ के फिर उभरना
ज़िन्दगी  का खेल है _खेल है ये ज़िन्दगी |

रास्तो की मुश्किले _मंजीलो  का रास्ता
मुशकिले हजार है_हौसलो से प्यार है |

फूलो की शाखो पर_कांटो का जहांन है
ज़िन्दगी का खेल है_खेल है ये ज़िन्दगी |

प्यार में है दोस्ती _दोस्ती में प्यार है
नफरतो में प्यार है_प्यार में तकरार है |

ज़िन्दगी का खेल है_खेल है ये ज़िन्दगी |

रौशनी ये तेज है _हिम्मतो की आग  है
दिल में ज्जबात है _प्यार से ही प्यार है |

ज़िन्दगी का खेल है_खेल है ये ज़िन्दगी |

Thursday, 7 September 2017

Zindagi

ज़िन्दगी  तेरा नाम एक कहानी तो  नहीं
ज़िन्दगी  तेरे लिए  मैं  दीवानी  तो नहीं |

क्यों तुझसे इतना प्यार  है मुझको_जानती तो नहीं
क्यों तेरा  ऐतबार है  मुझको _पता तो  नहीं |

तेरा साथ कब तक होगा_इसका भी अनुमान नहीं
राहो में फूल होंगे  या  कांटे _इसका भी कोई  भान  नहीं|

एक अंसुलझी सी  पहेली है तू  ज़िन्दगी
हर पल  एक नयी सहेली है तू  ज़िन्दगी |

अंधेरो में उम्मीद की किरन है तू ज़िन्दगी
हर हार  के  बाद जीत  की उम्मीद है तू ज़िन्दगी |

Tuesday, 5 September 2017

Happy Teachers Day






गुरु का नाम है सबसे ऊपर _शिक्षा का है वो कुल दीपक। 
रौशन है जिसके ज्ञान से ये संसार 
है मेरे मन में उनके लिए सम्मान अपार। 

गुरु है प्रेरणा_गुरु है संस्कार। 
सिखाते है ये हमको जीवन आधार। 

करते है ये विश्वास हम पर_हमारी आशंकाओं पे नहीं। 
धैर्य और ढृढ़ता  के साथ लड़ना है हर संघर्ष जीवन का ,
सिखाते है ये पाठ हमे। 

गुरु देवो भवः 

Sunday, 5 March 2017

Zindagi :Kuch Kahi Unkahi Baate





कुछ खटी-मीठी यादों से _कुछ कही अनकही बातों से ,
खुशियों के हर लम्हे से और खामोशियों के हर अहसासों  से। 

कुछ सीखा है मैंने इन बातों से_कुछ सीखा है मैंने अपने हर हालातो से। 

कुछ गीत है जो मैं गुनगुनाती हूँ _कुछ साज है जो मैं भूल जाना चाहती हूँ। 
कुछ लम्हे थे जिसमें मैं जीती हूँ _कुछ लम्हे में हारी भी हूँ। 

कुछ सीखा है मैंने इन बातों से_कुछ सीखा है मैंने अपने हर हालातो से। 

कुछ लम्हे है बीती यादो के _जो हर  पल साथ निभाते है। 
कुछ लम्हे है बीतीं यादों के _जो दिल में एक उदासी सी ला  जाते है। 

कुछ सीखा है मैंने इन बातों से_कुछ सीखा है मैंने अपने हर हालातो से। 

कुछ अपने मिले जो बेगाने है_कुछ बेगाने भी अब जाने पहचाने है। 
दिल चाहता है सब अच्छा हो _दिल चाहता है सब सच्चा हो। 

प्यार भरी  ज़िंदगानी हो _सपनो की दुनिया से भी प्यारी अपनी कहानी हो। 

कुछ सीखा है मैंने इन बातों से_कुछ सीखा है मैंने अपने हर हालातो से। 










Wednesday, 20 July 2016

The Desire : The Fire



The desire is within us.The fire is within us.
 We live the life what we desire,within us.

 Actually the thing which drives our living is only desires,within us.

. The desire to do something.The desire to be happy.
The desire to be good.The desire to dreaming.

 The desire is everything for the living life,within us.

The ruling power of our living is only desires,within us.
Desire is seamless and free from every boundaries.
Nothing can limit our desires,within us.

What we do,What we love,What we create,
What we imagine, 
It is all about the desires,within us.

 Actually the life we live is the outcome of desires. 

Desires could be the blessing or condemnation. 
 Desire may be the most beautiful thing or worst thing ever,within us. 

 Will-Power is the only strength to control the desires,within us.

Friday, 15 July 2016

Barish



बादलो ने की है आज थोड़ी सी शरारत_हवाओ से कर ली है थोड़ी सी मुहब्बत।
अब हवाओ का रूख कुछ बदला-बदला सा है_अंदाज ए इश्क कुछ जुदा-जुदा सा है।

प्यार को परवान देने के लिए घटाए घनघोर भी अब छाने लगी है_चंचल इन हवाओ को अब बहलाने लगी है।

रिमझिम- रिमझिम बारिश की बूँदो से  अब समा बंध गया है प्यारा- प्यारा  और झूम के नाच उठा है दिल सबका जैसे कोई गीत सुना हो न्यारा - न्यारा।

मिट्टी की सौंधी खुशबु भी अपना जादू चला रही है_प्यार के रंग मे सबको डूबा रही है।
हर ओर हरियाली छा गयी है और सबके होठो पे मुस्कान भी आ गयी है।

बारिश की ये झिलमिल- झिलमिल बूंदे -प्यार धरती पे बरसा रही है_मुहब्बत दिलो मे जगा रही है और नफरत को मिटा रही है।

Tuesday, 12 July 2016

Pal do Pal ki Zindagi



इस पल की जिंदगी दे दो मुझे मेरे रब्बा _बस इस पल की खुशी दे दो मुझे मेरे रब्बा ।
आज मै जिंदा हूँ इस पल मे_कल शायद नहीं रहूँगी।
धड़कन आज साथ है मेरे _कल शायद नहीं रहेगी।
इसलिए तू इतनी सी इनायत कर मुझपे_बस इस पल की जिंदगी अदा कर मुझे।

बस इस पल मे देखना है मुझे अपना घर आंगन  फिर से।
बस इस पल मे याद करना है अपना बचपन फिर से।
बस इस पल मे देना है हौसला अपनो को जिंदगी से लड़ने का।

इस पल की जिंदगी दे दो मुझे मेरे रब्बा _बस इस पल की
खुशी दे दो मुझे मेरे रब्बा ।


जिंदगी की लहरो मे जाने मै कब इतनी डूब गयी।
भागते-भागते दौड़ मे जाने कब अपनो को पीछे छोड़ गयी।

एहसास ही नहीं हुआ कि जाने कब इतनी आगे निकल गयी।

अब आँखे खुली तो सामने सच्चाई है_बस इस पल के लिए थमी सी मेरी जिंदगानी है।

इस पल मे दुआ करना है मुझे आपसे अपने अपनो की खुशहाली का _कि जाना है अब दूर मुझे सबसे _आया वक़्त विदाई का।

इस पल की जिंदगी दे दो मुझे मेरे रब्बा _बस इस पल की खुशी दे दो मुझे मेरे रब्बा ।
















Wednesday, 6 July 2016

Pyar To Bus Pyar Hota Hai



प्यार तो बस प्यार होता है_ना कोई इन्कार ना इजहार होता है।
आंखो की खुशी और होठो की हंसी से इसका ऐतबार होता है।

प्यार तो बस प्यार होता है।

दिल के हर तार से जो गीत बना दे वो प्यार होता है।
फूलो की खुशबु की तरह जो दिल को महका  दे वो प्यार होता है।
बारिश की बूंदो मे जो नाचे गाए वो प्यार होता है।
सूरज के किरनो के जैसे जो हर ओर रौशनी फैलाए वो प्यार होता है।

प्यार तो बस प्यार होता है।

चंद्रमा की तरह जो मन मे शीतलता लाए वो प्यार होता है।
अंधेरो मे जो उम्मीदो की किरन जैसे जगमगाए वो प्यार होता है।
जो जागते हुए आंखो को सपने दिखाए वो प्यार होता है।
एहसास के रिश्तों से बने दिलो के बंधन का ही नाम तो प्यार होता है।

प्यार तो बस प्यार होता है।

प्यार वो है जो हर बंधन से आजाद होता है।
नफरत को जो मिटा दे वो सिर्फ प्यार होता है।
किसी की हंसी मे जो अपनी खुशियां पा ले वो एहसास प्यार होता है।

भगवान का वरदान ये प्यार होता है।
जिंदगी जीने की पहचान होता है।

प्यार तो बस प्यार होता है।











Sunday, 19 June 2016

The Superhero of every Child :Papa



नन्ही नन्ही उँगलीयो को थाम के जो चलना सिखाए _वो है पापा।
तकदीर से जो हर हाल मे लड़ना सिखाए_वो है पापा।

बच्चो की खुशियों के लिए जो झूठ कह जाए _वो है पापा।
खुद की तकलीफो को भूल के जो बच्चो के बारे मे सोचे _वो है पापा।

बिन मांगे जो हर ख्वाहिश को पूरी कर दे _वो है पापा।
हर पल जो खुद से पहले बच्चो के बारे मे सोचे _वो है पापा।

जिसके साथ होने से परिवार खुद को महफूज पाए _वो है पापा।
जो परिवार को एक बंधन मे बांध के रखे_वो है पापा।

जो अपने बच्चो से बहुत प्यार करे और सामने से उनको बता ना पाए _वो है पापा।
जो बच्चो की तरक्की पे अपनी शान दिखाए_वो है पापा।

बच्चो के साथ बच्चा बन जाए और कभी कभी डांट भी लगाए_वो है पापा।
गलत राह से हमको हर पल बचाए _वो है पापा।

हमारे सपनो को जो असली पहचान दिलाए_वो है पापा।
जो हमे खुद पे यकीन करना सिखाए _वो है पापा।
____________________________________________


माँ-पापा के सम्मान करने से बड़ा दुनियां मे कोई मान नहीं,
इनके होठो पे मुस्कान बनाए रखने से बड़ा दुनियां मे कोई काम नहीं।

Lots of love Papa






Sunday, 5 June 2016

Save Girl Child




बेटी हूँ मैं कोई बोझ नहीं _सम्मान हूँ मैं कोई रोष नहीं,
है मेरी भी धड़कन अपनी _रब ने दिए है मुझे भी अधिकार सभी। 

ना देखो मुझको ऐसे तुम_ इंसान हूँ मैं इंसा जैसी,
क्यों बांधे है बन्धन इतने _कोई बंदी नहीं, मैं हूँ बेटी। 

जाने क्यों मुझसे सब रूठे है _जाने क्यों मेरे जन्म से यूँ रूठे है,
नहीं समझ पा रही हूँ मैं इस मुश्किल को_ कि क्यों मेरी साँसों में यूँ बन्दिशें है। 

क्यों दुनिया में आना मेरा अधिकार नही,
क्यों ज़िन्दगी को गले लगाना मेरा अधिकार नहीं। 

आखिर है क्या खता मेरी_कोई तो सुलझा दे ये मुश्किल मेरी। 

बेटे की चाह गलत नहीं पर बेटी को जन्म से पहले ही  मारना भी तो सही नहीं,
माना बेटे कुल दीपक है पर बेटी भी कुल गौरव से कम तो नहीं। 

ख़त्म करो इस बुराई को _इंसानियत को ना ख़त्म करो ,
समाज की  कुप्रथाओ के कारण  _ बेटी का  ना_अंत करो। 

बेटी हूँ मैं कोई बोझ नहीं _सम्मान हूँ मैं कोई रोष नहीं। 
है मेरी भी धड़कन अपनी _रब ने दिए है मुझे भी अधिकार सभी। 

Save Girl Child 




Tuesday, 12 April 2016

Jai Sherowali Maa




तेरे दर पे आया सवाली जाता कभी नहीं खाली- माँ,
जाता कभी ना खाली- माँ। 
तेरे दर्शन से माता मिट जाती हैं हर ग्लानी- माँ। 
मूख के तेज से अलोकिक हैं ये दुनिया प्यारी-प्यारी माँ। 
देव लोक के देव जन बन्दन करते आपकी शेरो वाली- माँ। 
सचियाँ जोता वाली मईयां तेरी मैं जयकार करु। 
तेरी कृपा से मईयां मै हर दम अच्छे काज करु। 

दया तू रखना हम भक्तो पे हर दम मेहरो वाली माँ। 
मान सम्मान कि रक्षा करना तू हैं सर्व शक्तिशाली माँ। 

सिंहवाहिनी मईयां मेरी दुष्टो का विधवंश करो। 
सुख संमरीधी हो दुनिया मे ऐसा माँ कल्यान करो। 

जय माता दी

Monday, 11 April 2016

Happy Navratri : Jai Mata Di







दिल में_ माता तेरा नाम_हर बार आया है,माता ने अपने भक्तो को दर पे बुलाया है। 
बुलवा आया है_अब तो जाना होगा _अपनी भक्ति से तुम्हे  मनाना होगा। 

हाँ दिल में_ माता तेरा नाम_हर बार आया है,माता ने अपने भक्तो को दर पे बुलाया है। 

सिंहवाहिनी माता मेरी_जगदम्बे जय माता। 
तेरे रूप के तेज से माता _तीनो लोक जग मग -जग मग हो जाता। 

दिल में_ माता तेरा नाम_हर बार आया है,माता ने अपने भक्तो को दर पे बुलाया है। 

भूल हुयी जो मुझसे माता_माफ़ तुम उनको करना,अपनी ममता  की छाँव में_हर पल मुझको रखना। 
उम्मीदों के जलते दिये में_सदा ही ज्योति रखना,हर इंसान के मन में तू _सदा ही भक्ति रखना। 

दिल में_ माता तेरा नाम_हर बार आया है,माता ने अपने भक्तो को दर पे बुलाया है। 

बिन मांगे ही माता तूने_भर दी है झोली ,तेरे दर से कोई सवाली_जाता कभी ना खाली।
नैनो की ज्योति से माँ_हम आरती तेरी करते,शीश झुका के माता हम सब भक्ति तेरी करते। 

दिल में_ माता तेरा नाम_हर बार आया है,माता ने अपने भक्तो को दर पे बुलाया है। 


जय माता दी 




Tuesday, 22 March 2016

Happy Holi


हर ओर छा गया है रंगो का खुमार ,प्यार की बहार ले के आ गया है होली का त्योहार

रंगो की धुन मे मस्त हर  ओर रंगो का मेला  है,इतनी खुशियां है हर  ओर की किसी का दिल नहीं अकेला है .

सात रंगो के रंग चुरा कर रंगना है जीवन अपना,आज रंगो मे खो के फिर से याद करना है बचपन अपना .

होली है जीत का त्योहार_इस दिन हर ओर आयी थी खुशियां बेशूमार,
आज भी हम जशन मनाते है उस जीत का और हमेशा याद रखते है ये पेगाम ---कि सच का  हमेशा होता है नाम

Tuesday, 15 March 2016

AASU



कही किसी किताब में ना पढ़ी मैंने आँसुओ की परिभाषा,
जाने किसने सिखायी दिल को आँसुओ की भाषा। 
कोई परेशानी हो या खुशियों की बहार_आँखों से छलक ही जाती है इन आँसुओ की धार। 

मन की सच्चाई का दर्पण होते है आँसु_बिना किसी कपट के छन भर में ही दिल की बात बता देते है ये आँसु। 
जुबान जब खामोश होती है तब भी आँखों से मन की बात बता देते है ये आँसु। 

कभी कभी हस्ते-हस्ते रुला देते है आँसु और कभी कभी रोते-रोते हँसा देते है आँसु। 
आँसुओ की कहानी है बड़ी अनजानी_आज तक समझ नहीं आयी किसी को इसकी दास्तान पुरानी। 

सब कहते है कि पल-पल में रोना अच्छी बात नहीं,
हर किसी को अपनी ख़ामोशी का राज बताना अच्छी बात नहीं। 

बहुत मुश्किल है दिल को अपने दर्पण सा बनाना,
बहुत मुश्किल है किसी को समझाना कि आखिर किसी बात पे क्यों बन जाता है यूँ आँसुओ का फसाना।
जीवन में बहुत ही खास होते है वो लोग _जो समझते है आपके आँसुओ का मोल।